लखनऊ में फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड 48 के बेरी होटल और हरिओम नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक जरा सी बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। इससे लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदार अंकित कुमार, अखिलेश कुमार और नबी अहमद ने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।