राजधानी लखनऊ में एलडीए कार्यालय में प्राधिकरण दिवस में आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने समस्याएं सुनीं। पीड़ित ने बताया कि नैमिष नगर योजना के पूरब गांव में उसकी जमीन है लेकिन उसका मुआवजा किसी और को दे दिया गया है इस मामले में हुआ कई बार अधिकारियों से मिल चुका है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। गुड्डू रावत ने बताया की ईडब्ल्यूएस योजना में उनके बहनोई को एक मकान आवंटित हुआ था जिसकी किस्त जमा कर रहे थे लेकिन 2024 में उनकी मृत्यु हो गई उसके बाद उनकी बहन उसे मकान को अपने नाम कराने के लिए दौड़ रही है लेकिन कोई जानकारी एलडीए से नहीं मिल रही है । एलडीए वाले कह रहे कि वह मकान किसी और को आवंटित कर दिया गया है। रजनी खंड से आए मेहरबान ने बताया कि उनके मकान पर किसी दूसरे ने स्कूल बना लिया है जबकि उनकी रजिस्ट्री एलडीए से हो चुकी है। एलडीए वालों अभी कह रहे हैं कि उन्होंने तो कब्जा दे दिया था। मेहरबान दोनों आंखों से दिव्यांग भी है उनको दिखाई नहीं देता है वह अपने पड़ोसी के साथ प्राधिकरण दिवस में आए हैं बताया कि कई साल से दौड़ लगा रहे हैं लेकिन एलडीए वाले कुछ कर नहीं रहे । वह स्कूल वालों से मिले हुए हैं।