लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:00 बजे नशे की हालत में घूम रही एक युवती को पुलिस ने इटौंजा सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शोभारण सिंह का कहना है कि युवती की उम्र लगभग 21 वर्ष है और वह अपना नाम सकीना बता रही है। अत्यधिक नशे में होने की वजह से युवती अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है। वहीं पर सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि युवती का इलाज किया जा रहा है।