फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आरएसएस के मीडिया संवाद में यूजीसी के मुद्दे पर हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 03:21 PM IST

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर पहुंचे। इस मौके पर यूजीसी के मुद्दे को लेकर हंगामे जैसा माहौल बन गया। नरेंद्र ठाकुर सवालों के जवाब नहीं दे पाए। संवाद में यह सवाल उठा कि आरएसएस यूजीसी के मुद्दे पर कोई आंदोलन क्यों नहीं कर रहा? इस पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आरएसएस खुद कोई आंदोलन नहीं करता। उसका ऐसा कोई इतिहास नहीं है। यह भी कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। इसको लेकर लोगों ने तर्क दिया कि आरएसएस ने ही राम मंदिर का आंदोलन किया। जब राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में चल रहा था, तब भी आरएसएस का आंदोलन जारी था। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी आरएसएस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इन सब सवालों के बीच मीडिया संवाद का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसको लेकर आरएसएस के नरेंद्र ठाकुर ने यह कहा कि देश में कई जगह उन्होंने मीडिया संवाद किया है, लेकिन इस तरह का मीडिया संवाद उन्होंने कहीं नहीं देखा। इसको लेकर उनको दुख भी है। इस तनाव के बीच मीडिया संवाद बीच में ही समाप्त हो गया। हालांकि इस पूरे मामले में संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम समय पर ही समाप्त हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें