फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कोचिंग बंद करने पर भड़के कोचिंग संचालक, कहा- अधिकारी मांगते हैं मोटी रकम

कोचिंग संचालकों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अग्नि और विद्युत सुरक्षा मानकों को पूरा करने के नाम पर मोटी रकम मांगी जाती है। तो मानक कैसे पूरा हो सकता है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यशाला दौरान एलडीए, उच्च शिक्षा विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों सामने कोचिंग संचालकों ने कहा साहब हम कोचिंग चला रहे हैं कोई अपराध नहीं कर रहे हैं, कोचिंग के मानकों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग की ओर से मोटी रकम लिए बिना काम नहीं होता है। तो कैसे मानक पूरे होंगे। संचालकों ने कहा व्यवस्था को सरल बनाने की बजाय और उसे कठिन बनाकर हमें दबाया जाता है। घटना कहां हुई और कार्रवाई किस पर हो रही है बिना किसी सूचना के के जिस तरह से कोचिंग सील किए गए हैं उससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिनकी फीस जमा है उनके अभिभावकों व बच्चों को हम जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें