लखनऊ के जानकीपुरम के शुक्ला चौराहा, नहर रोड पर गैस सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ सुबह से लग गई। दिलीप यादव ने बताया कि सुबह छह बजे से वह सिलिंडर लेनें के लिए गोदाम पहुंच गए। भीड़ देखकर गोदांम के मौजूद कर्मी भाग गए। जानकीपुरम पुलिस की उपस्थिति में लोगों को सिलिंडर मिल सका। दिलीप ने बताया कि चार घंटे लाइन में लगने के बाद उन्हें 10 बजे सिलिंडर मिल सका।