राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र (छठा मील) में एलडीए आवासीय कालोनी व व्यवसायिक केंद्र बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करेगा। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि उन्हें अखबार में छपी खबरों से जानकारी मिली कि क्षेत्र के 14 गांवों की 6000 एकड़ जमीन का आवासीय कालोनी बनाने हेतु एलडीए अधिग्रहण करेगा। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का नाम ही "भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013" है। इसमें किसान की जमीन अधिग्रहण में पूरी पारदर्शिता का सरकार द्वारा पालन किया जाएगा। लेकिन, यहां के किसानों को अंधेरे में रखकर यह पूरी प्रक्रिया की जा रही है। इसका हम लोग विरोध करते हैं।