फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, फसलें डूबीं; किसान परेशान

लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के बढ़ते पानी ने दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सुल्तानपुर, बहादुरपुर, अकरिया कला, लाशा, अकड़रिया कला, समेत कई गांवों में पानी खेतों तक पहुंच गया है। धान, उरद की और सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गोमती का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले एक-दो दिनों में बाढ़ का पानी गांवों और घरों तक पहुंच सकता है। कई गांवों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूबने से लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। ग्रामीणों को अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें