समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर देकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अपमानजनक होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर अभद्र भाषा वाले बैनर लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिंह और शोभित शर्मा सहित कई अन्य लोगों को नामजद करते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई और होर्डिंग हटवाने की अपील की है।