अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने के बयान पर लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ सनातन रक्षा संगठन ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय के नेतृत्व में श्रीराम टावर से सपा दफ्तर तक सदस्यों ने मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन चौराहे के पास रोक लिया।