राजधानी लखनऊ में बुधवार को गोमती नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय में विशेष निबंधन शिविर लगाया गया। इसमें एलडीए की आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री की जानी थी। लेकिन, रजिस्ट्रार और अधिकारी समय पर पहुंचे ही नहीं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से रखा गया था। मौके पर पहुंचे फरियादी अधिकारियों के इंतजार में बैठे दिखे।