फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुआवजा दिए जमीन पर कब्जा, लखनऊ में अनंत नगर योजना पर किसानों का विरोध प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में एलडीए की अनंत नगर योजना को लेकर कालिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव में किसानों ने शनिवार को दिनभर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। कालिया खेड़ा में 400 साल पुराने मंदिर को तोड़कर सड़क बनाने की तैयारी का विरोध हुआ, जबकि प्यारेपुर में हरे-भरे आम के बागों पर आरा चलाने से किसान भड़क उठे। किसान यूनियन के बैनर तले नारेबाजी और धरना हुआ। मौके पर एलडीए के एडीएम, एसीपी काकोरी शकील अहमद समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। किसान साफ कह रहे हैं पहले मुआवजा, फिर कब्जा। किसानों से वार्ता जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें