राजधानी लखनऊ में रविवार को राम मनोहर विधि विश्वविद्यालय के सभागार में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने महापंचायत आयोजित की। इसमें बिजली निजीकरण और घरेलू बिजली 13 रुपये यूनिट किए जाने का विरोध किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यूपी में एक बार फिर लालटेन युग की वापसी होते दिख रही है। कार्यक्रम को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश संयोजक शैलेंद्र दुबे और बिजली उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने संबोधित किया।