फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: बिजली उपभोक्ताओं ने उठाईं समस्याएं, डिजिटल शिकायत प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर

Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Jul 2026 03:01 PM IST

अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बिजली के लोड बढ़ने को लेकर लेकर उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता विनोद आर्या के सामने अपनी समस्याएं रखी। अधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता '1912' हेल्पलाइन या ऐप के जरिए शिकायतें दर्ज कराएं, जिससे समय और तारीख का रिकॉर्ड रहे और मॉनिटरिंग आसान हो। इसके अलावा, एलएमबी-10 उपभोक्ताओं की बिलिंग समस्याओं के लिए विशेष ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जहां पेंशनभोगी और कर्मचारी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बढ़ाए जाने को लेकर विभाग में मंथन जारी है। संवाद में चर्चा कि गई कि यदि किसी उपभोक्ता का लोड बढ़ गया है, लेकिन उसका वास्तविक उपभोग कम है, तो वह प्रार्थना पत्र देकर उसे ठीक करवा सकता है। इसके साथ ही बिजली चोरी और विभाग के राजस्व पर भी चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें