फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, लखनऊ में उच्च प्राथमिक विद्यालय, घैला में 20 वर्ष बाद पहुंची बिजली

राजधानी लखनऊ में उच्च प्राथमिक विद्यालय, घैला, चिनहट में 20 वर्ष बाद बिजली पहुंची। आवेदन के बाद बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया। कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। प्रधानाचार्य ने स्कूल में बिजली पहुंचने पर अमर उजाला का धन्यवाद किया। दरअसल, '20 वर्ष से विद्यालय में बिजली न होने' की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और यहां ट्रांसफार्मर लगाया गया। प्रधानाचार्या उमा सिंह ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास विद्यालय में बिजली पहुंच गई है। अब चारदीवारी भी बन जाए तो सभी समस्याओं का हल हो जाए। बच्चे सुरक्षित स्थान पर पढ़ाई कर सकें। विद्यालय में चारदीवारी न होने से यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। जंगली जीव भी कक्षा में प्रवेश कर जाते हैं। इससे उनकी जान को खतरा होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें