उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी वक्फ संपत्तियों पर होने वाले कार्यक्रमों में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में कई मुस्लिम नेताओं ने 'भारत माता की जय' का नारा बोलने पर आपत्ति जताई थी।