एसपी के पूर्व कद्दावर मंत्री और रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की लखनऊ के सालेहनगर में मौजूद अवैध इमारत को हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गिरा दिया। इससे पहले सुनवाई के दौरान अदालत ने इस अवैध निर्माण को एलडीए की मिलीभगत से बनाने की बात कहते हुए उनके अफसरों को भी आड़े हाथों लिया था।