28 सितंबर की शाम लखनऊ से एक सराफा व्यापारी अगवा कर लिया गया था। सराफा व्यापारी किशोरी लाल के बेटे ने मामला दर्ज कराया। पता चला कि किशोरी लाल को नेपाल पुलिस 13 साल पुराने सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उठाकर ले गई। इस पूरी घटना में अब पुलिस अधिकारी भारतीय दूतावास और नेपाली दूतावास से संपर्क कर पूरे मामले को समझने में जुटे हैं।