बरेली में बवाल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। बीडीए ने शनिवार को आरोपी डॉ. नफीस के जखीरा स्थित बरातघर रज़ा पैलेस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। यहां कार्रवाई करने से पहले भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। उधर, फाइक एन्कलेव में मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत के मकान को सील कर दिया गया है। नौमहला मस्जिद के पास चार दुकानें सील की गई है। वहीं सैलानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर से चला है।