रोहतक में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी स्पर्धा में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। राजीव गांधी खेल परिसर में अंडर-17 वर्ग की लड़के व लड़़कियों की टीमों में कड़ी टक्कर हुई। खिलाड़ियों ने सेमिफाइनल में जगह बनाने के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जमकर पसीना बहाया। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने बताया कि एसडीएम सांपला सुभाष चंद्र अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्पर्धा में शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ी जुझारू हैं। ये आखिरी पल तक जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह जोश सराहनीय है। इस स्पर्धा में देश के विभिन्न प्रांतों से 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब फाइनल मुकाबले स्पर्धा का आकर्षण रहेंगे।