अंबेडकर जयंती समारोह समिति, जम्मू और कश्मीर ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर चौक, जम्मू में भव्य अंबेडकर जयंती मेला 2025 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई गायकों ने अपने संगीत के माध्यम से डॉ. अंबेडकर साहब की प्रेरक विरासत और योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट साहिल कुंडल की कुशल देखरेख में किया गया। काफी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे।