कंफेडरेशन ऑफ दलित ओबीसी अल्पसंख्यक और आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से रविवार को एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन माड़ी स्थित बाबा भीम राव आंबेडकर भवन में किया गया। डोमा जम्मू कश्मीर के स्टेट प्रधान आर के कलसोतरा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर कहा गया कि संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। बाबा साहेब की तरफ से जो संविधान देश के लोगों खास कर के हर वर्ग के लोगों के लिए बनाया घंटा उस को बदला जाने की कोशिश हो रही है। कांफ्रेंस में देश के संविधान और प्रजातंत्र बचाने व लोगों को उन के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की गई। इस के अलावा दलित,ओबीसी,अल्पसंख्यक व आदिवासी वर्ग के लोगों को हर स्थान नौकरी और चुनावों में रिजर्वेशन देने को कहा गया। कांफ्रेंस में रियासी जिला से आए हुए कई लोगों ने हिस्सा लिया।