कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर बासित अहमद डार था। बासित डार ए श्रेणी का आतंकवादी था और 2021 से सक्रिय था। वह श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यक सदस्यों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में शामिल था।