समेलपुर मढ में शराब के नशे में दूत छोटे भाई (21) अनिल कुमार ने बड़े भाई (22) मुकेश कुमार के सीने में नुकीली चीज से शनिवार देर रात वार कर दिया था। जिसके बाद उसे उपजिला हस्पताल मढ में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मुकेश की मौत होने की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और दोमाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मुकेश के शव का पोस्टमार्टम जीएमसी जम्मू में करवाया जा रहा है। ओर कातिल छोटे भाई अनिल कुमार गिरफ्तार कर दिया गया है। इससे पहले भी इनके आपसी झगड़े होते थे।