रियासी के सनातन धर्म सभा में बुधवार को श्रीमद भागवत कथा सप्ताह की शुरुआत कलश यात्रा निकाल कर की गई। स्थानीय महिलाएं अपने सिर पर कलश उठा कर यात्रा में शामिल हुई। इस के बाद कलशों में जल भर कर उन्हें कथा स्थल पर स्थापित किया गया। इकतीस दिसंबर तक रोजाना कथा का वाचन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष ब्रिज मोहन शर्मा ने सभी लोगों को कथा सुनने आने की अपील की।