रियासी में रविवार शाम को तेज हवाओं के साथ ही तूफान चला। सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया था कहीं से थोड़ी सी भी राहत नहीं मिली। शाम साढ़े चार बजे के करीब चली तेज हवाओं से तापमान में गिरावट हुई। इस के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिस ने लोगों को कुछ हद तक राहत दिलाई।