नगर के आप शंभू महादेव मंदिर में वीरवार दोपहर से श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हुई। इस से पहले वीरवार सुबह मंदिर में बनी यज्ञशाला में पूजा व हवन किया गया। बाद में एक कलश यात्रा को महादेव मंदिर से ढोल बाजों की थाप पर निकाला गया। महादेव चौक से वाहनों में सवार हो कलश यात्रा गुप्त काशी कांसीपट्टा में पहुंची। जहां पर यात्रा में शामिल महिलाओं ने दरिया चिनाब से कलशों में जल भरा। बाद में यात्रा वापिस नगर के बस अड्डे पर पहुंची जहां से पैदल मुख्य बाजार से होते हुए यात्रा मंदिर में पहुंची। मंदिर में बनाए गए पंडाल में सभी कलशों को विधिवत तरीके से स्थापित किया गया। कथा वाचक श्री सुरेश शास्त्री जी महाराज ने कथा का वाचन किया। वीरवार से शुरू हुई कथा एक सप्ताह तक रोजाना दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी।