रियासी में नगर और आस पास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को लोहड़ी पर्व की धूम रही बच्चों से के कर के बड़ों तक लोहड़ी को ले कर उत्साह रहा। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव अगार बल्लियां में डोगरा परंपरा के साथ लोहड़ी मनाई गई। हरण बना कर पुरुषों और महिलाओं की टोली ने घर घर जा कर लोहड़ी मांगी। इस दौरान ढोल की धाप पर जम कर डांस भी किया गया। जिन घरों में कुछ महीने पहले शादी हुई हो या बच्चा पैदा हुआ हो वहां पर जा कर लोहड़ी मांगी गई। श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से लोहड़ी को ओपन एयर थियेटर में मनाया गया। मंडली के सदस्यों ने मौके पर लोहड़ी जलाई इस के साथ ही सभी ने उस में आर्ग भी दिया। बाद में सभी को मूंगफली, रेवड़ी और मिठाई बांटी गई। सोमवार को नगर में छोटे बच्चों की टोलियों हाथों में छज्जा के कर लोहड़ी मांगते दिखे। कुछ टोलियों ने ढोल के साथ लोहड़ी मांगी। सभी घरों और दुकानों पर जा लोहड़ी मांगी गई।