फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बकरीद पोस्टर पर बवाल, रियासी में स्कूल के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Nikita Gupta Updated Fri, 29 May 2026 04:58 PM IST

रियासी के प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल के द्वारा बकरीद पर जारी किए गए बधाई संदेश वाले पोस्टर पर हिंदू संगठनों ने रोष जताया। वीरवार को की गई पत्रकारवार्ता में स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की गई। बताते चले कि,स्कूल के द्वारा बुधवार को मनाई गई ईद पर एक बधाई संदेश का पोस्टर विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म में डाला गया। उक्त पोस्टर में स्कूल के नाम और फोटो के साथ ही एक तरफ भेड़ व बकरी जबकि दूसरी तरफ गाय का फोटो लगाया गया था। पोस्टर को देखते ही क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बन गया। हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस संदर्भ में कार्रवाई करने को कहा,जिसके बाद स्कूल प्रशासन को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी। वीरवार को पत्रकारवार्ता करते हुए सनातन धर्म सभा,विश्व हिंदू परिषद,युवा सनातन रक्षक दल,जम्मू कश्मीर गौ सेवा के सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल के द्वारा पोस्टर डाल कर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। जब स्कूल की तरफ से माफी मांगी गई तो,गाय को जानवर कह कर संबोधित किया गया,जिसे की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्कूल के द्वारा जारी किए गए पोस्टर से उनकी भावनाएं आहत हुई है,लोगों के बीच रोष की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर स्कूल पर सही कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतर आएंगे। वार्ता में सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा,धार्मिक यात्रा प्रमुख निशांत मगोतरा,विश्व हिंदू परिषद के विनोद शर्मा,जम्मू कश्मीर गौ सेवा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गोकुल,हिंदू आश्रम के विवेक आनंद और अन्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें