रियासी के सनातन धर्म सभा में रविवार से पुरुषोत्तम महीने की कथा शुरू की गई। सनातन सभा से गणेश मंदिर तक एक कलश यात्रा को निकाला गया,जिसमें महिलाओं ने अपने अपने कलशों में जल भरा। सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा और कथा वाचक श्री सूरज कौशल शास्त्री जी ने बताया कि पुरुषोत्तम महीना ढाई वर्ष के बाद आता है,इस दौरान कथा करना और कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। कथा पूरे एक महीने तक जारी रहेगी।