प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्योगपतियों की बड़ी चुनौतियों को समझने का वक्त आ गया है। एमएसएमई की चुनौतियों, समाधान और भविष्य की योजनाओं पर अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आज (शनिवार) जम्मू शहर में होगा। शहर के प्रतिष्ठित होटल विवांता सिटी सेंटर में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी इस मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे।