रविवार को चिनैनी घोरडी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने चिनैनी का दौरा कर प्रधानमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि पूरे देश भर में चल रही है और जिसका पोर्टल भी कुछ माह पहले खोला गया है इसको लेकर लाभार्थियों को जागरूक किया । विधायक ने बताया कि ब्लॉक में जितने भी लोग हैं जिन्हें स्कीम में लाना है, उन लोगों को पीएमएवाई जागरूकता शिविर लगाकर जागरुक किया । और बताया गया कि लगभग 3800 परिवारों के जियो टैग हुए हैं और अभी 15 दिन है और इसको लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक भी घर छूटना नहीं चाहिए ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें । इस रन विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।