फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: भारतीय सेना का सराहनीय कदम, बॉर्डर गांव नंदपुर में लगाया मेडिकल कैंप

Nikita Gupta Updated Tue, 19 May 2026 06:03 PM IST

जिला सांबा के सीमावर्ती गांव नंदपुर में भारतीय सेना द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 350 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परामर्श किया गया। कैंप में ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयां, सामान्य बीमारियों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी गई। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस पहल की सराहना की। सेना के डॉक्टरों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, मौसमी बीमारियों और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के बारे में भी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मेडिकल कैंप बेहद लाभदायक साबित होते हैं। इस पहल से सेना और स्थानीय लोगों के बीच आपसी विश्वास और संबंध भी मजबूत हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें