रियासी में बाल मजदूरी करने वालों पर लेबर विभाग के द्वारा कारवाई करते हुए सात बाल मजदूरों को पकड़ा गया। जिला लेबर अधिकारी ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ रियासी नगर के मुख्य बस अड्डे, मुख्य बाजार,नई बस्ती का दौरा कर दुकानों पर काम करने वालों का रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान सात बाल मजदूर ऐसे पकड़े गए जिनकी उम्र अठारह वर्ष से कम थी। अधिकारी ने बताया कि नए कानून के अनुसार दुकान,होटल या अन्य व्यवसायिक स्थानों पर काम करने वालों की उम्र अठारह वर्ष के ऊपर होनी चाहिए पहले आयु सीमा सोलह वर्ष थी अब कामगारों को काम पर रखने से पहले उस की अनुमति भी विभाग से लेनी होगी।