बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बुधवार को सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय सीमा सुरक्षा चौकी पर पहुंच कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ सिंदूर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण पीड़ित हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम में भी अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हिस्सा लिया और भारत पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्र के लोगों का भी हौसला बढ़ाया।