सांबा में इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक प्लेटफॉर्म द्वारा शहीद शशि बाला और होशियार सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया।