सांबा में ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।