जिला प्रशासन सांबा द्वारा सांबा स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लिए जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई, जिसमें क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं। इस आयोजन का शुभारंभ जिला आयुक्त राजेश शर्मा और एसीआर अजय भारती ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए किया।