फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के पास कौड़ी में स्टेशन बहाल करने की मांग, स्थानीय लोग नाराज

रियासी जिला के कौड़ी और आस-पास के गांवों के लोगो ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए और दुनिया के सब से ऊंचे रेलवे पुल के करीब प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रेस के आधिकारिक ठहराव की मांग की। विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों के बीच बढ़ती निराशा को उजागर किया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रहने के बावजूद इस आधुनिक ट्रेन सेवा के लाभों से वंचित महसूस करते हैं। इंजीनियरिंग का एक चमत्कार ब्रिज ने इस क्षेत्र को वैश्विक रेलवे मानचित्र पर ला खड़ा किया है। फिर भी इस के आसपास के लोगों को परिवहन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर "कौड़ी में रेलवे स्टेशन बहाल करो " और "रेलवे मंत्रालय ध्यान दो, कौड़ी में स्टेशन दो" जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें