रियासी में दैनिक वेतनभोगी जम्मू कश्मीर संघर्ष समिति जेके यूटी की तरफ से वीरवार को प्रदर्शन किया गया। समिति के प्रमुख सनी कांत चिब की अध्यक्षता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए दैनिक वेतनभोगियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। स्थानीय डाक बंगला के बाहर इकट्ठा हो कर जोरदार नारेबाजी की। इस के साथ ही अपनी मांगों को प्रमुखता के साथ रखा गया। बताया कि कई दैनिक कर्मचारियों को कई कई वर्ष हो गए है लेकिन उन के लिए कोई आदेश जारी नहीं हो रहे है। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी रोष जताया गया व नारेबाजी हुई। मौके पर 29 जनवरी को सचिवालय चलो आंदोलन की घोषणा की गई। इस के साथ ही सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर उन की मांगे पूरी नहीं हुई तो वह जम्मू व कश्मीर दोनों स्थानों पर सचिवालय का घेराव करने को निकलेंगे। इस दौरान सभी दैनिक भोगी कर्मचारियों के परिजनों के साथ उन के बच्चे भी मौजूद रहेंगे।