रियासी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से रविवार को एकजुटता रैली निकाली गई। रैली के दौरान नवनियुक्त जिला प्रधान अजय सलालिया का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा का भी स्वागत हुआ। रैली में मनरेगा का नाम बदले जाने का कड़ा विरोध हुआ। नारेबाजी कर कानून को हटाने की मांग हुई।