फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-बिहार में भाजपा की जीत पर परगवाल में उत्सव, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

निकिता गुप्ता Updated Fri, 14 Nov 2025 04:36 PM IST

जम्मू तथा बिहार में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा के मंडल प्रधान गौरव सिंह मन्हास, ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर विजय का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा की यह परिणाम विकास, सुरक्षा और सुशासन की जीत है। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ तथा ‘भाजपा ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए। स्थानीय नेताओं ने कहा की पार्टी विकास की गति को और तेज़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पुर्व वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी समेत कईं भाजपा कार्यक्रता मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें