रियासी जिला की पंचायत थूरू ए के स्थानीय पंचायत घर से दिल दिल पाकिस्तान लिखित मिले गुब्बारों पर आखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्यों ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय जनाना पार्क में की गई एक पत्रकारवार्ता में परिषद के ने कहा कि शांत पड़े हुए क्षेत्र में ऐसे गुब्बारे मिलने चिंता का विषय है। एक सार्वजनिक स्थान पर पाकिस्तान से मोहब्बत करने वाला कौन है इस की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिला प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि वह इस का पता लगाए। जो भी आरोपी है उसे पकड़ कर हिरासत में रखा जाए। परिषद के जिला कन्वीनियर हर्ष देव सिंह शहरी सचिव रमन जीत सिंह संयुक्त सचिव संगम सिंह भी उपस्थित रहे। परिषद के स्टेट लीगल व आरटीआई कन्वीनियर आकाश दीप सिंह ने भी उक्त घटना पर कड़ा रोष जताया। आरोपी पर हर संभव कारवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई शरारती तत्व क्षेत्र के भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने में लगा है।