बिशनाह उप जिला अस्पताल के बीएमओ डॉ. शाम लाल ने सर्पदंश के मामलों में घबराने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी है। उन्होंने अंधविश्वास और गलत प्राथमिक उपचार से बचने, पीड़ित को स्थिर रखने, प्रभावित अंग को कम हिलाने और समय पर एंटी-वेनम उपचार लेने को जीवन बचाने के लिए जरूरी बताया।