महाराजा हरी सिंह की 130 वे जन्मदिवस के अवसर पर नगर व आस पास के इलाकों में एक भव्य रैली निकाली गई। स्थानीय भीमगढ़ किला से रैली की शुरुआत महाराजा हरी सिंह के जयघोष साथ निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने महाराजा हरी सिंह अमार रहे के जोरदार जयघोष लगाए। रैली गीता नगर, ग्रा मोड,माड़ी,नई बस्ती,कोर्ट रोड से होते हुए बस अड्डे पर स्थित जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचीं। जहां पर जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई। बाद में एक कार्यक्रम का आयोजन मिनी सचिवालय में स्थित ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में महाराजा हरी सिंह की जीवनी पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस दौरान मौके पर जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल कमेटी के सदस्य,युवा राजपूत सभा के सदस्य,जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग,रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे व चनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।