फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में कश्मीरी पंडितों का पांच दिवसीय अष्टभैरव जगदम्बा महायज्ञ शुरू

निकिता गुप्ता Updated Fri, 16 Jan 2026 03:30 PM IST

प्रवासी शिविर जगती में पांच दिवसीय अष्टभैरव जगदम्बा महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया। उज्जैन से आये पुरोहितों द्वारा किये गए मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों ने आहुति डालकर यज्ञ की शुरुआत की। इस दौरान काफी संख्या में जम्मू-कश्मीर और बाहर से आये कश्मीरी पंडित मौजूद रहे। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विशेषकर युवाओं को कश्मीरी पंडित से जुड़े संघर्ष की गाथा, सांस्कृति एवं धरोहर से रूबरू कराया जाएगा। शिविर में एक पोस्टर गैलरी भी लगी है जिसके जरिए बताया गया है कि किस तरह वह कश्मीर से विस्थापित हुए और उनके मंदिर एवं आवास का बुरा हाल किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें