पुरमंडल ब्लॉक के कई गांवों में राशन डिपो की कमी के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए करीब 14 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। ग्रामीणों ने स्थायी राशन डिपो खोलने या महीने में कम से कम एक दिन गांव में राशन वितरण करने की मांग जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से की है।