बांदीपोरा प्रशासन ने जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से मजबूत बनाने के लिए 'स्वच्छता 50-50 अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत प्रत्येक संस्थान 50 घरों को गोद लेकर वहां नियमित स्वच्छता, जागरूकता और सफाई संबंधी गतिविधियों में सहयोग करेगा। उपायुक्त ने लोगों से इस अभियान के लिए तैयार रहने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उनका कहना है कि प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से ही जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है।