गांदरबल के उर्पाश इलाके में दूषित पानी के कारण 20 से अधिक बच्चे बीमार होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी प्रदूषित होने के कारण यह बीमारी फैली है। अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और बच्चों का उपचार जारी है।