भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता मंजूर भट ने बांदीपोरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर लद्दाख में हुई अशांति की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और इसमें शामिल लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। भट ने कांग्रेस को हिंसक गतिविधियों में लिप्त पार्टी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश के विकास पर केंद्रित है।